घर में अकेली महिला को पाकर किया छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

गोविन्दा चौहान। भिलाई। घर में महिला को अकेली पाकर छेड़खानी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 75(1)(1) 3(5) के तहत जुर्म दर्ज किया है। सीएसपी हरिश पाटिल ने बताया कि महिला ने शिकायत किया कि ससुराल गांव का परिचित अमजद खान और राम खिलावन उर्फ मनी साहू ने घर में अकेली पाकर छेड़खानी किया। महिला किराए के मकान में रहती है। दोनों आरोपी जबरन उसके मकान में घूस गए। महिला के शोर मचाने के बाद आरोपी फरार हो गए। थाना प्रभारी जामुल कपिल देव पाण्डेय की टीम को मुखबिर ने सूचना दिया कि छेड़खानी के फरार आरोपी सिंघनगढ़ थाना लोहारा जिला कबीरधाम निवासी अमजद अली खान और मनीराम साहू को राजनांदगांव जिले के थाना सोमनी बस स्टैंड में देखा गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *