
भिलाई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर के जन्मदिन के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। इसी कड़ी में सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने भी अपने साथियों के साथ विधायक निवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ विधायक निवास पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक ललित चंद्राकर से सौजन्य मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया और जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने विधायक के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
जन्मदिन के इस खास मौके पर हुई मुलाकात के दौरान सौहार्द और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। समिति के सदस्यों ने भी विधायक को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ के साथ सर्व समाज कल्याण समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।