गोविन्दा चौहान। भिलाई। गांजा के साथ आदतन बदमाश से अवैध गांजा बरामद हुआ है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत जुर्म दर्ज किया है। सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खम्हरियाभाठा खपरी रोड पर बैग में गांजा रखा था। इस दौरान मौके पर पुलिस पहुची और कृपाल नगर कोहका निवासी मार्शल राजपुत को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने 4.624 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 50 हजार रुपए आंकी गई है। कार्रवाई में स्मृति नगर प्रभारी पुरषोत्तम कुर्रे समेत उनकी टीम का योगदान रहा है।
