
भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लोहे का तलवारनुमा हथियार भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को सूचना मिली कि सी-मार्ट के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार हथियार लेकर राहगीरों को डरा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमन गिल (26 वर्ष) निवासी प्रगति नगर, कैंप-01, बसंत टॉकीज के पीछे, भिलाई बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 25 इंच लंबा लोहे का धारदार हथियार बरामद हुआ।
आरोपी से हथियार रखने के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
घटना का कारण:
सार्वजनिक स्थान पर भय उत्पन्न करना
घटनास्थल:
सी-मार्ट के पास, छावनी थाना क्षेत्र, भिलाई
जप्त सामग्री:
लोहे का तलवारनुमा धारदार हथियार