दुर्ग में ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्रवाई: 4 और आरोपी गिरफ्तार, 6 मोबाइल व ₹65 हजार जब्त



दुर्ग |
जामुल थाना क्षेत्र में संचालित संगठित ऑनलाइन सट्टा गिरोह के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए 4 अतिरिक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी मामले में 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी थी।


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आधुनिक तकनीक और सोशल मीडिया के जरिए ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। ये लोग सट्टे के लिए आईडी उपलब्ध कराने, पैसों के लेन-देन का प्रबंधन करने और तकनीकी सहायता देने का काम कर रहे थे।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन और ₹65,000 नकद बरामद किए गए हैं। मामले में अपराध क्रमांक 185/2026 के तहत BNS की धारा 318(4) और छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धाराओं 6, 7 और 8 के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।
📍 घटना स्थल:
सुंदर विहार कॉलोनी फेस-2, नालंदा स्कूल के पीछे, जामुल, दुर्ग
👤 गिरफ्तार आरोपी:
परमेश गेडाम (26) – कैम्प-01, आदर्श मार्केट, भिलाई
शिवा वैष्णव उर्फ समीर (35) – सरोना, रायपुर
मोहम्मद असलम (34) – सेक्टर-02, भिलाई
सत्यपाल पासवान (25) – कैम्प-01, शांति पारा, भिलाई
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *