
Durg । दुर्ग जिले के छावनी थाना पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भिलाई के बैकुण्ठ धाम इलाके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दशहरा मैदान मंच के पास गांजा बेचा जा रहा है, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड की।
कार्रवाई के दौरान एक पुरुष और एक महिला को पकड़ा गया। पूछताछ में उनकी पहचान एस बोस और एस शीतल, निवासी कैम्प-01 भिलाई के रूप में हुई। उनके पास से एक बैग में रखा 3 किलो 472 ग्राम गांजा और 1660 रुपये नकद बरामद किया गया।
दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध तरीके से गांजा बेचकर लाभ कमाने की कोशिश कर रहे थे। इस पूरी कार्रवाई में छावनी थाना पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।