ऑपरेशन विश्वास में दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार




दुर्ग । जिले में अवैध शराब के क्रय-विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ऑपरेशन विश्वास अभियान के अंतर्गत दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना खुर्सीपार पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
दिनांक 28.01.2026 को थाना खुर्सीपार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मछली मार्केट, देवार बस्ती क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि के पश्चात तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।
दबिश के दौरान आरोपी को अवैध शराब की बिक्री करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमीरो बाघ, उम्र 35 वर्ष, निवासी मछली मार्केट, देवार बस्ती, खुर्सीपार बताया। आरोपी के कब्जे से 30 पौवा अवैध शराब (लगभग 5.400 बल्क लीटर) तथा बिक्री की नगद राशि ₹200 जप्त की गई। जप्त शराब की अनुमानित कीमत ₹2,640 आंकी गई है।
उक्त मामले में थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 37/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं वैधानिक कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
गिरफ्तार आरोपी :
अमीरो बाघ, उम्र 35 वर्ष
निवासी – मछली मार्केट, देवार बस्ती, खुर्सीपार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *