
- नशे के खिलाफ थाना उतई पुलिस की लगातार सख्त कार्यवाही।
- आरोपी द्वारा अवैध रूप से धन अर्जन के लिए किया जा रहा था गांजा की बिक्री।
- आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त।
- मादक पदार्थ के परिवहन एवं विक्रय पर दुर्ग पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
दुर्ग । दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उतई पुलिस ने गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की है।
दिनांक 24/09/2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बोहरडीह आजाद चौक में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम रोमनाथ साहू उर्फ रोमु बताया। गवाहों के समक्ष उसकी तलाशी लेने पर सफेद थैले में गांजा बरामद हुआ।
आरोपी के पास गांजा रखने संबंधी कोई दस्तावेज नहीं पाए जाने पर उसके कब्जे से 1.342 किलो ग्राम गांजा (कीमती लगभग 13,000 रुपये) एवं बिक्री रकम 400 रुपये, कुल 13,400 रुपये जब्त कर NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
अपराध क्रमांक – 390/2025
धारा – 20(ख) NDPS एक्ट
आरोपी का नाम
रोमनाथ साहू उर्फ रोमु पिता ढिल्लन सिंह साहू, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम बोहरडीह, आजाद चौक, थाना उतई, जिला दुर्ग।
जप्त संपत्ति
- मादक पदार्थ गांजा – 1.342 किलो ग्राम, कीमत लगभग 13,000 रुपये
- बिक्री रकम – 400 रुपये
- कुल जुमला कीमत – 13,400 रुपये
कार्यवाही में योगदान
थाना उतई के निरीक्षक महेश ध्रुव, उपनिरीक्षक प्रमोद सिन्हा, आरक्षक ध्रुव नारायण चंद्राकर, राजीव दुबे एवं ACCU टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही।