म्यूल अकाउंट का उपयोग कर साइबर ठगी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार


  • म्यूल अकाउंट का उपयोग कर साइबर ठगी करने वाले अलग-अलग प्रकरण में 02 आरोपी गिरफ्तार।
  • आरोपियों द्वारा स्वयं के बैंक खाता का उपयोग साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने में किया जाता था।
  • खातों में साइबर ठगी से प्राप्त 4,99,393 रुपये एवं 38,937 रुपये जमा किया गया था।

दुर्ग । दुर्ग पुलिस द्वारा साइबर क्राइम रोकने एवं इसमें संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में म्यूल अकाउंट का प्रयोग कर ऑनलाइन ठगी को अंजाम देने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है।

अभियान के तहत 24.09.2025 को गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल के माध्यम से प्राप्त म्यूल अकाउंट की जानकारी पर ACCU एवं थाना सुपेला पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

पहला मामला:
बैंक ऑफ इंडिया शाखा सुपेला का खाता धारक तुषार बड़गईया पिता संतोष बड़गईया उम्र 21 वर्ष, निवासी मकान नंबर 124, संजय नगर सुपेला, वेंकटेश्वर टाकिज के पीछे, थाना सुपेला जिला दुर्ग ने यह जानते हुए कि उसका खाता ऑनलाइन ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए उपयोग होगा, बैंक खाता खुलवाया। 16-09-2024 से 14-03-2025 के बीच उसके खाते में अवैध रूप से 4,99,393 रुपये जमा हुए। मामले में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1138/2025 धारा 317(2), 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

दूसरा मामला:
बैंक ऑफ इंडिया शाखा सुपेला का खाता धारक शक्ति महानंद पिता काशी नाथ महानंद उम्र 33 वर्ष, निवासी शंकर पारा उड़िया मोहल्ला, खुशबु ट्रेडर्स के पास सुपेला ने भी अपना खाता साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए उपलब्ध कराया। 20-12-2024 से 03-01-2025 के बीच उसके खाते में 38,937 रुपये जमा हुए। इस मामले में अपराध क्रमांक 1143/2025 धारा 317(2), 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपीगण के नाम –

  1. तुषार बड़गईया पिता संतोष बड़गईया, उम्र 21 वर्ष, निवासी मकान नंबर 124, संजय नगर सुपेला, वेंकटेश्वर टाकिज के पीछे, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
  2. शक्ति महानंद पिता काशी नाथ महानंद, उम्र 33 वर्ष, निवासी शंकर पारा उड़िया मोहल्ला, खुशबु ट्रेडर्स के पास सुपेला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *