गोविन्दा चौहान। रायपुर में सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देने वाली ठगी महिला के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने धारा 420 के तहत कार्रवाई किया है। खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि लेबर कालोनी, सेक्टर-11, जोन-3 खुर्सीपार निवासी जी. दुर्गा राव ने शिकायत किया है कि पी. विजय लक्ष्मी नामक मोहल्ले की महिला ने वर्ष 2022 में बच्चों को रायपुर न्यायालय में सरकारी नौकरी लगाने का झांसा दिया। महिला के बातों में आकर अपने बेटे पी. वेंकट, प्रवीण कुमार की सरकारी नौकरी के लिए 2.50 लाख रुपए, चंद्रावती बिसाई से बेटे के लिए 2.50 लाख, प्रेमा देवी 1.20 लाख रुपए नौकरी लगाने के लिए महिला विजय लक्ष्मी को दिया गया।सभी लेनदेन का पीड़िता ने वीडियों भी बनाया है। महिला पी. विजय लक्ष्मी ने संदीप की नौकरी मंत्रालय में लगाने का भी झांसा दिया। दो बार में 60-60 हजार रुपए महिला ने लिया। लेकिन अब तक किसी का भी नौकरी नहीं लग पाया है।
