गोविंदा चौहान दुर्ग/भिलाई: शहर में चल रहे कुछ प्रमुख विकास कार्य की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें प्रशासनिक उदासीनता और सम्बंधित ठेका कंपनियों की मनमानी हावी होने के चलते आम लोगों को परेशानी हो रही है, साथी खतरा भी बना रहता है इनदिनों नाली निर्माण के कार्य में एक बार फिर से तेजी पकड़ी है जिसकी वजह से शहर के मुख्य मार्ग मौर्य टॉकीज से पावर हाउस दोनों तरफ गड्ढा खोदा गया है नाली खोदकर ठेकेदार ने छोड़ा रखा है कई स्थानों पर नाली निर्माण हो चुका है लेकिन इसे मिट्टी से ढका नहीं गया है। इतना नहीं करीब 3 से 4 फीट तक गहराई कि इस नालियों के किनारे से आवागमन भी निर्वाध रूप से चल रहा है इन स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। कभी भी हादसा हो सकता है। प्रशासन ने ना तो इसके नजदीक से चल रहे ट्रैफिक को रोका और ना ही किसी तरह के वेरीकेटिंग या सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। इस कारण दुर्घटनाएं भी बढ़ रही है। जानकारी मिली है कि कई दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं, साथ ही पैदल चलने वाले भी गिर सकते हैं इसके बाद भी व्यवस्था नहीं बनाई जा रही है।

कलेक्टर के निर्देश को भी हवा में उड़ाया
कुछ दिन पहले ही शहर के निर्माण कार्यों के तौर-तरीके पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की थी। साथ ही कहा था कि जो टारगेट है उसके अनुसार कार्य किया जाए लेकिन सुरक्षा के पूरे इंतजाम होने चाहिए। जहां पर कार्य चल रहे हैं वहां सूचना बोर्ड और वेरीकेटिग भी हो ताकि लोग सतर्क हो सके। शहर के मौर्य टॉकीज से लेकर पावर हाउस तक फ्लाईओवर के किनारे सड़क खोदी गई है, उसके किनारे ट्रैफिक भी चल रहा है, दुकाने भी लगी हुई है। इस तरह से कभी भी हादसा हो सकता है।
