
भिलाई। होली की आड़ में नाबालिग बेटी से अनाचार करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने दुराचारी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा घटना क्रम जामुल थाना क्षेत्र का है। चार मार्च को पर्व पर परिवार और मोहल्ले के लोग होली खेलने में व्यस्त थे। था इस दिन आरोपी पिता नशे की हालत में अपनी बेटी के साथ अनाचार किया। पुलिस के मुताबिक, इससे पूर्व भी आरोपी कई बार इस तरह की हरकत कर चुका था, लेकिन पिता के भय से बेटी मैं किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। होली के दिन पिता ने सारी हदें लांघ दी। तब जाकर बेटी ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इस पर मां बेटी जामुल पुलिस के पास पहुंचे और बाप के खिलाफ अपराध दर्ज कराया। जामुल पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को पकड़ लिया है। मामले में पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल भी कराया है।