दुर्ग पुलिस की कार्रवाई: 43 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, जेल भेजी गई

दुर्ग। जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में रानीतराई पुलिस ने ग्राम घोरारी में दबिश देकर 43 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 35 वर्षीय महिला ऊषा गायकवाड को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महिला अपने मकान में महुआ शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रही है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर 11 प्लास्टिक डिब्बों में रखी 43 लीटर शराब बरामद की।

जप्त शराब की कीमत करीब 6,450 रुपये और बिक्री की 450 रुपये नकद राशि बरामद की गई। आरोपी महिला के खिलाफ अपराध क्रमांक 117/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना रानीतराई के निरीक्षक हुबलाल चंद्राकर, सहायक उप निरीक्षक दिनेश्वर रात्रे, महिला प्रधान आरक्षक चंपा यादव तथा ACCU टीम के आरक्षक दुष्यंत लहरें एवं वीरनारायण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

रोजनामचा न्यूज़ | सिर्फ सच और कुछ नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *