कबीरधाम में दो दिनों में 707 किसानों से 25,175 क्विंटल धान की खरीदी

कवर्धा, 16 नवंबर 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है। 15 और 16 नवंबर को जिले के खरीदी केंद्रों में कुल 707 किसानों से 25,175.20 क्विंटल धान खरीदा गया।

जारी आंकड़ों के अनुसार, 15 नवंबर को 229 किसानों से 7,665.60 क्विंटल और 16 नवंबर को 478 किसानों से 17,509.60 क्विंटल धान की खरीदी हुई।

धान विक्रय के एवज में किसानों को अब तक कुल ₹6 करोड़ 17 लाख 96 हजार 887 का भुगतान किया गया है। इसमें ₹1 करोड़ 71 लाख 46 हजार 203 ऋण वसूली और ₹4 करोड़ 46 लाख 50 हजार 683 रुपये का शुद्ध भुगतान शामिल है।

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है, ताकि किसानों को धान बेचने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

रोजनामचा न्यूज़ | सिर्फ सच और कुछ नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *