जलेश्वर महादेव परिसर का होगा विस्तार और सौंदर्यीकरण, विधायक भावना बोहरा ने किया ₹55.20 लाख के कार्यों का भूमिपूजन

कवर्धा। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डोंगरियाकला स्थित जलेश्वर महादेव परिसर के विस्तार एवं सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न विकास कार्यों का विधायक भावना बोहरा ने भूमिपूजन किया। इन कार्यों पर कुल ₹55.20 लाख खर्च किए जाएंगे। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ गांव में आवागमन भी सुगम होगा।

भूमिपूजन के तहत ₹6 लाख की लागत से प्रवेश द्वार, ₹14 लाख से मंदिर से बीटी रोड तक सीसी रोड, ₹10 लाख से 7 सामुदायिक भवनों का जीर्णोद्धार और ₹5 लाख से जलसंवर्धन एवं पेयजल व्यवस्था विकसित की जाएगी। इसके अलावा ₹10 लाख से चेकर टाइल्स व पेवर ब्लॉक, ₹5 लाख से सोलर स्ट्रीट लाइट और ₹5.20 लाख से सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि विकास के साथ धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का संरक्षण भी जरूरी है। जलेश्वर महादेव परिसर का विकास श्रद्धालुओं की सुविधा और क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करेगा। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में ₹38 लाख की लागत से भवन निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है, जिसका जल्द लोकार्पण किया जाएगा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, समाजसेवी, ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

रोजनामचा न्यूज़ | सिर्फ सच और कुछ नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *