भोरमदेव शक्कर कारखाने में पेराई सत्र 2026-27 शुरू, किसानों की सुविधा के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था

कवर्धा। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित, कवर्धा में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ किया गया। नए सत्र को लेकर गन्ना उत्पादक किसानों में उत्साह है। कारखाना प्रबंधन ने किसानों और श्रमिकों की सुविधा, सुरक्षा तथा गन्ना आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

कारखाना परिसर में निगरानी और पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं किसानों से अपील की गई है कि वे गन्ना लदे वाहनों को छोड़कर अनावश्यक रूप से कहीं न जाएं। ऐसा करने पर संबंधित वाहन को 20 अन्य गाड़ियों के बाद टोकन दिया जाएगा।

प्रबंधन ने किसानों से साफ-सुथरा, अगवा एवं जड़ रहित गुणवत्तायुक्त गन्ना लाने का आग्रह किया है, ताकि पेराई प्रक्रिया और शक्कर की गुणवत्ता बेहतर बनी रहे।

कारखाना प्रबंधन ने कहा कि किसानों और श्रमिकों को बेहतर सुविधाएं देना प्राथमिकता है। सभी किसानों एवं वाहन चालकों से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन कर पेराई सत्र के सफल संचालन में सहयोग करने की अपील की गई है।

रोजनामचा न्यूज़ | सिर्फ सच और कुछ नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *