गुरु बालदास के बड़े बेटे और मंत्री खुशवंत साहब के भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ


रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े बेटे एवं मंत्री खुशवंत साहब के भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर निवास में आयोजित पोला तिहार कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ढाल दास को कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने को प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।
गौरतलब है कि गुरु बालदास का सतनामी समाज में विशेष प्रभाव माना जाता है, वहीं उनके पुत्र खुशवंत साहब वर्तमान भाजपा सरकार में मंत्री हैं। ऐसे में परिवार के वरिष्ठ सदस्य ढाल दास का कांग्रेस में शामिल होना राजनीतिक रूप से चर्चा का विषय बन गया है।
ढाल दास के कांग्रेस में आने से प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में इसके संभावित प्रभाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। खासकर सतनामी समाज के बीच इस राजनीतिक घटनाक्रम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राजनीतिक जानकारों की नजर अब इस बात पर है कि ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने का आगामी राजनीति और सामाजिक समीकरणों पर कितना प्रभाव पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *