
दुर्ग। थाना नंदिनी नगर क्षेत्र में बीएसपी अस्पताल के पीछे स्थित टाउनशिप इलाके में एक युवक द्वारा टावर से कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान आकाश चंद्रिका पुरे (21 वर्ष), निवासी टाउनशिप नंदिनी नगर के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच और डॉक्टरों की रिपोर्ट में भी मौत का कारण आत्महत्या बताया गया है।


जांच में सामने आया कि युवक एक दिन पहले अपने घर के पास वाहन दीवार से टकरा बैठा था, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसी बात को लेकर वह मानसिक तनाव में था और परिजनों की डांट के डर से उसने यह कदम उठा लिया। मृतक डिप्लोमा प्रथम सेमेस्टर का छात्र था।
📍 घटना का कारण: वाहन क्षतिग्रस्त होने के बाद मानसिक तनाव और भय
📍 स्थान: बीएसपी अस्पताल के पीछे, टाउनशिप क्षेत्र, नंदिनी नगर, दुर्ग
👤 मृतक:
आकाश चंद्रिका पुरे, उम्र 21 वर्ष, निवासी सड़क नंबर 6, मकान नंबर 3 ए, टाउनशिप, नंदिनी नगर, दुर्ग
👉 पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।