IPL मैचों पर ऑनलाइन सट्टा, 3 आरोपी गिरफ्तार; कार-स्कूटी और मोबाइल जप्त


दुर्ग। थाना जामुल पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले 3 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी IPL मैचों पर “BET BHAI 9” लिंक के जरिए सट्टा चला रहे थे।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खेदामारा के नहर किनारे मैदान में कुछ लोग मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेल रहे हैं। सूचना पर टीम ने तुरंत रेड कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया।
जांच में सामने आया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार लोकेशन बदलते थे और क्रेटा कार व स्कूटी से घूम-घूमकर सट्टा संचालित कर रहे थे। मोबाइल की जांच में करीब 2.5 से 3 लाख रुपये तक का ऑनलाइन लेनदेन मिला है।
मामले में थाना जामुल में अपराध क्रमांक 220/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
📍 घटना का कारण: ऑनलाइन सट्टा के माध्यम से अवैध आर्थिक लाभ कमाना
📍 स्थान: ग्राम खेदामारा, नहर किनारे मैदान, थाना जामुल, जिला दुर्ग
👤 आरोपी:
डिकेश्वर सिन्हा उर्फ राजा (28 वर्ष), निवासी मठपारा, जामुल
कुलेश्वर पटेल (28 वर्ष), निवासी खेदामारा, जामुल
दीपेश कुमार लहरी उर्फ सन्नी (23 वर्ष), निवासी गणेश नगर, जामुल
📱🚗 जप्त सामग्री:
3 मोबाइल फोन (iPhone 14 Pro Max, Motorola सहित)
1 क्रेटा कार (CG07BF5311)
1 स्कूटी मेस्ट्रो (CG07CG7551)
➡️ कुल जप्ती लगभग ₹4,06,000
👉 इस कार्रवाई में जामुल पुलिस और ACCU टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *