
दुर्ग। थाना भिलाई नगर पुलिस ने मारपीट और आर्म्स एक्ट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सार्वजनिक स्थल पर गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी।
पुलिस के अनुसार, 4 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:10 बजे जनरल मार्केट सेक्टर-10 भिलाई स्थित फ्लेक्स अकादमी के पास रोड मोड़ पर आरोपी रोशन स्टरली ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी और उसके मित्र से विवाद किया। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए आरोपी ने अपने पास रखे धारदार हथियार से जान से मारने की धमकी दी।
मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 157/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 3(5) BNS और 25 आर्म्स एक्ट में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया और उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
📍 घटना का कारण: आपसी विवाद और कहासुनी
📍 स्थान: फ्लेक्स अकादमी के पास, जनरल मार्केट सेक्टर-10, भिलाई
👤 आरोपी:
रोशन स्टरली, उम्र 26 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर कोहका, थाना सुपेला, दुर्ग
🔪 जप्त सामग्री:
एक धारदार हथियार
👉 इस कार्रवाई में भिलाई नगर थाना पुलिस टीम की त्वरित और प्रभावी भूमिका रही।