नाबालिक को गर्भवति करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

सत्येन्द्र बडघरे कवर्धा – प्यार इश्क और मोहब्बत जैसी चीज आपने सुनी तो होगी परंतु इस मोहब्बत में लोग अक्सर फसकर रह जाते हैं।

ऐसा ही एक मामला हमें कबीरधाम जिले में देखने को मिला जहां पहले एक युवक ने नाबालिक के साथ दोस्ती की उसके बाद उसे रायपुर से अपने गांव कबीरधाम जिला स्थित झलमला थाना पिपरिया जन्मदिन के नाम पर बुलवाया,इस बीच आरोपी ने नाबालिक के साथ आनाचार भी किया जिसके चलते नाबालिक गर्भवती हो चली साल भर बाद रायपुर के एक अस्पताल में उसने एक मृत शिशु को जन्म दिया लड़की को नाबालिक देखते हुए राजधानी पुलिस ने मामला जीरो पर कायम कर फाइल डायरी कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना में भेजी जीसके बाद पिपरिया पुलिस हरकत में आई और आरोपी को धरदबोचा।
पिपरिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना दिनांक 20/1/2025 की है। आरोपी राकेश कुर्रे पिता गणेश निवासी ग्राम झलमला पहले नाबालिक से दोस्ती किया फिर जन्मदिन के नाम पर नाबालिक को रायपुर से अपने घर ग्राम झलमल बुलाया था आरोपी ने घर पर ही उसके साथ दुष्कर्म किया जिसके चलते वह गर्भवती हो गई और रायपुर के एक अस्पताल में उसने मृत बच्चे को जन्म दिया जिससे बाद रायपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिनांक 19/ 10 / 25 को डायरी कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना में भेजी, डायरी प्राप्त के आधार पर पिपरिया पुलिस ने अपराध क्रमांक 335/25 धारा 651बी एन एस 4 , 6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी कर दी, जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर आरोपी राकेश कुर्रे पिता गणेश निवासी ग्राम झलमला को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *