
दुर्ग |
थाना मोहन नगर पुलिस ने भारत सरकार एवं गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) के साथ समन्वय कर साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 22 बैंक खातों के माध्यम से की जा रही साइबर धोखाधड़ी का खुलासा करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03.11.2025 को I4C के “समन्वय पोर्टल” से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना मोहन नगर द्वारा जांच प्रारंभ की गई। जांच में पाया गया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल 22 बैंक खातों का उपयोग साइबर अपराध से अर्जित राशि के लेन–देन के लिए किया जा रहा था। विवेचना के दौरान यह प्रमाणित हुआ कि इन खातों के माध्यम से कुल ₹10,67,665/- की राशि साइबर ठगी से प्राप्त हुई है।
जांच में यह भी सामने आया कि खाताधारकों द्वारा जानबूझकर अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए गए थे, जिन्हें म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल कर ठगी की रकम को इधर-उधर स्थानांतरित किया गया। इस संबंध में थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 593/2025 अंतर्गत धारा 317(2), 317(4), 318(4), 111(3) एवं 61 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की गई।
विवेचना के दौरान 16 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। शेष आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।
घटनास्थल :
थाना मोहन नगर क्षेत्र, जिला दुर्ग
आरोपियों का विवरण :
1 वरुण यादव (23 वर्ष), नेहरू नगर, कोहका
2 रितेश सोनी (32 वर्ष), कचना रोड, उतई
3 निखिल खत्री (22 वर्ष), वैशाली नगर, दुर्ग
4 मनीष साहू (23 वर्ष), आजाद चौक, सुपेला
5 राहुल यादव (30 वर्ष), शक्ति नगर, सुपेला
6 पंकज वर्मा (31 वर्ष), वार्ड–01, दुर्ग
7 अंकुर सोनी (20 वर्ष), सुभाष नगर, उतई
8 शशांक सोनी (22 वर्ष), सुभाष नगर, उतई
9 राजू सिंह (27 वर्ष), वार्ड–11, दुर्ग
10 राहुल कुमार (36 वर्ष), वार्ड–01, दुर्ग
11 उज्जवल सिंह (28 वर्ष), वार्ड–01, दुर्ग
12 दीपक टंडन (21 वर्ष), वार्ड–53, दुर्ग
13 बबलू बलाई (20 वर्ष), ग्राम कोमा, उतई
14 रामकुमार राठौर (26 वर्ष), वार्ड–34, दुर्ग
15 राकेश सेन (58 वर्ष), इंदिरा मार्केट, दुर्ग
16 राम डंडे (22 वर्ष), कुम्हारी, दुर्ग
जप्त सामग्री :
▪️ 22 बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज एवं डिजिटल साक्ष्य
सराहनीय भूमिका :
इस कार्रवाई में थाना मोहन नगर पुलिस एवं एसीसीयू टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण, समन्वय और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, चेकबुक, ओटीपी या मोबाइल बैंकिंग से संबंधित जानकारी किसी को भी न दें। साइबर अपराध से जुड़ी किसी भी जानकारी की तत्काल सूचना साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाना में दें। साइबर अपराध में संलिप्त पाए जाने पर सख़्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।