जामुल पुलिस की कार्रवाई: गांजा तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ किलो से अधिक मादक पदार्थ जप्त


दुर्ग
जिला दुर्ग के थाना जामुल पुलिस ने नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को तिरंगा चौक, छावनी के पास गांजा बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
दिनांक 01 फरवरी 2026 को थाना जामुल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि छावनी बस्ती क्षेत्र में दो व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तिरंगा चौक, छावनी के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर दोनों संदेही भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन सतर्कता से घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कल्याण वर्मा एवं लोकेश उईके बताया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 01 किलो 530 ग्राम गांजा, नगद राशि तथा मोबाइल फोन जप्त किया गया। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई गई है।
मामले में अपराध क्रमांक 70/2026 धारा 20(ख), 27(क), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है। मामले की विवेचना जारी है।
घटनास्थल:
तिरंगा चौक, छावनी, जामुल, जिला दुर्ग
आरोपी विवरण:
कल्याण वर्मा, उम्र 35 वर्ष, निवासी छावनी बस्ती, जामुल
लोकेश उईके, उम्र 19 वर्ष, निवासी आदिवासी नगर, छावनी, जामुल
जप्त सामग्री:
▪️ 01 किलो 530 ग्राम गांजा
▪️ नगद राशि
▪️ मोबाइल फोन
(कुल अनुमानित कीमत लगभग 80,000 रुपये)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *