नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग । नाबालिग पीड़िता से जुड़े दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में महिला थाना दुर्ग पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मामले में पूर्व में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद विवेचना के दौरान एक अन्य आरोपी की संलिप्तता सामने आई, जिसके आधार पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण वर्ष 2018 से 11 अक्टूबर 2025 के मध्य घटित घटनाओं से संबंधित है, जिसमें नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना दुर्ग पुलिस द्वारा सतत विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर एक और आरोपी की भूमिका प्रमाणित होने पर उसे चिन्हित कर अभिरक्षा में लिया गया।
पूछताछ के उपरांत आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार विवेचना एवं तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोविंद सिंह नागवंशी, उम्र 62 वर्ष, निवासी चौकड़िया पारा, वार्ड क्रमांक 35, जिला राजनांदगांव के रूप में हुई है।
प्रकरण से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य साक्ष्यों की जांच जारी है। मामले में शेष आरोपियों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *