
सत्येन्द्र बडघरे कवर्धा – जिला महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष गंगोत्री योगी के ऊपर हुए हमले में पिपरिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल कर ली है।
मिली जानकारी के अनुसार मामले में पिपरिया पुलिस ने आरोपी नेम नाथ योगी पिता मोती नाथ योगी निवास ग्राम मोहगांव थाना पिपरिया जिला कबीरधाम को गिरफ्तार कर लिया है
ज्ञात हो कि मामला बीते 26 जनवरी का है जब पीड़िता अपने मायके आई हुई थी और आरोपी की पत्नी के साथ उसका आपसी पारिवारिक बहस चल रहा था जिस पर आरोपी नेम नाथ के द्वारा मौके में आकर धारदार हसिया से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया गया था घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था जिसे पकड़ने के लिए पिपरिया थाना प्रभारी अमित कश्यप अपने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित किया था मामले में पिपरिया पुलिस ने सफलता हासिल की है साथ ही घटना में प्रयुक्त हुए हथियार को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है मामले में पुलिस ने अपराध प्रमाण 25 / 26 धारा 296, 351,( 3) ,109(1) के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है l
