
दुर्ग । सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस द्वारा पुरानी पैसों की वसूली को लेकर हुए आपसी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रकरण के एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
दिनांक 25.01.2026 को थाना सुपेला से मर्ग क्रमांक 0/2026 धारा 194 बीएनएसएस की मर्ग डायरी प्राप्त हुई थी। मृतक ऋषि निर्मलकर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट एवं जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि होटल 36 इन, इंदिरा मार्केट दुर्ग में पुराने पैसों की वसूली की बात को लेकर आरोपियों द्वारा ऋषि निर्मलकर के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई थी। मारपीट के दौरान आई गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
घटना के आधार पर थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 48/2026 धारा 103, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम प्रशांत राव, उम्र 26 वर्ष, निवासी ओम नगर उरला, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग बताया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
विवेचना के दौरान आरोपी प्रशांत राव के मेमोरेंडम के आधार पर एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही थी। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे, उम्र 18 वर्ष 04 माह, निवासी जयंती नगर, दुर्ग, जिला दुर्ग बताया। आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसे भी विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी :
1 प्रशांत राव, उम्र 26 वर्ष, निवासी ओम नगर उरला, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग
2 लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे, उम्र 18 वर्ष 04 माह, निवासी जयंती नगर, दुर्ग, जिला दुर्ग