ऑपरेशन विश्वास में बड़ी कार्रवाई: मोहन नगर पुलिस ने नशीली टैबलेट बेचने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी-टैबलेट- मोबाइल सहित 90 हजार का सामान जब्त

दुर्ग । दुर्ग पुलिस को ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। मोहन नगर पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टैबलेट की बिक्री और परिवहन में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से प्रतिबंधित टैबलेट, स्कूटी और मोबाइल सहित कुल 90,000 रुपये का मशरूका जब्त किया है।

18 नवंबर की शाम करीब 6:30 बजे धमधा नाका मोर्चा प्वाइंट के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक्टिवा सवार एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रवि मटियारा, निवासी सिकोला बस्ती दुर्ग बताया। एक्टिवा की डिक्की खोलने पर सफेद पॉलीथिन में प्रतिबंधित अल्फाजोलम और डायक्लोफिन टैबलेट मिली, जिसे बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।

पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसके खिलाफ थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 626/25, धारा 8, 22, 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।

मुख्य आरोपी रवि मटियारा के बयान के आधार पर नशीली टैबलेट की बिक्री में शामिल अन्य 4 आरोपियों—अनिल यादव, मानव सेन, उजाला कुमार और अमित विश्वकर्मा—को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. रवि मटियारा, 34 वर्ष, सिकोला बस्ती, दुर्ग
  2. अनिल यादव, 37 वर्ष, पचरी पारा, दुर्ग
  3. मानव सेन, 25 वर्ष, पचरी पारा, दुर्ग
  4. उजाला कुमार प्रजापति, 20 वर्ष, ब्रम्हपुरी नेवई भाठा, दुर्ग
  5. अमित विश्वकर्मा, 19 वर्ष, नेवई भाठा, दुर्ग

जप्त मशरूका

  1. 465 नग अल्फाजोलम टैबलेट — कीमत 6,000 रुपये
  2. 232 नग डायक्लोफिन टैबलेट — कीमत 6,000 रुपये
  3. एक्टिवा वाहन CG 07 AT 5162 — कीमत 30,000 रुपये
  4. ओपो मोबाइल फोन — कीमत 8,000 रुपये
    कुल कीमत — 48,450 रुपये

मोहन नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *