
रायगढ़ । रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कपाटडेरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 21 अक्टूबर की रात एक पति-पत्नी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर के बाहर आंगन में मिले।
मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान गुरुवार सिंह राठिया (35 साल) और उनकी पत्नी मनीता राठिया (30 साल) के रूप में हुई है। दोनों ग्राम भेंड्रा के आश्रित गांव कपाटडेरा के रहने वाले थे। उनके तीन बच्चे हैं, जिनके सिर से अब माता-पिता का साया उठ गया है।
हत्या की वारदात
बुधवार सुबह परिवार वालों ने दोनों के खून से सने शव देखे तो गांव के कोटवार को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को खबर की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या से जुड़ा पाया गया है।
पुलिस की कार्रवाई
फॉरेसिंक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम जांच कर रही है। पुलिस परिजनों के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
ग्रामीणों में आक्रोश
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों में आक्रोश है और वे जल्द से जल्द हत्यारों को सजा देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।