दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चिट्टा तस्कर गिरोह पर शिकंजा, 7 और आरोपी गिरफ्तार – अब तक 15 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में


दुर्ग। जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना मोहन नगर पुलिस और एसीसीयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चिट्टा (हेरोइन) बेचने वाले संगठित गिरोह के सप्लाई चेन को ध्वस्त करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

7 नए आरोपी गिरफ्तार, पहले पकड़े जा चुके हैं 8

इस कार्रवाई में पुलिस ने 7 नए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी प्रकरण में 8 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। यानी अब तक इस केस में कुल 15 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

गिरफ्तार आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 5 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं

पंजाब से जुड़े नशे के तार

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी संगठित होकर नशा करते और उसकी बिक्री से पैसा कमाने का काम करते थे।

  • आरोपीगण पंजाब राज्य से चिट्टा (हेरोइन) की सप्लाई लेकर आते थे।
  • पहले खुद उसका सेवन करते और बची हुई मात्रा बेच देते।
  • लेन-देन के लिए व्हाट्सऐप कॉल और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का इस्तेमाल करते थे।
  • नशे का यह कारोबार छुपाकर लंबे समय से चलाया जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपी

  1. हरीष कुमार सोनी – श्रमिक नगर, छावनी
  2. प्रशांत मशीह – हाउसिंग बोर्ड, थाना जामुल
  3. सौरभ शर्मा – भिलाई नगर
  4. निहाल राय – सेक्टर 01, थाना भिलाई
  5. अब्दुल इरफान – हाउसिंग बोर्ड, थाना जामुल
  6. पी. तुलसा राव – सेक्टर 01, थाना भिलाई भट्टी
  7. अब्दुल समीर – हाउसिंग बोर्ड, थाना जामुल

न्यायिक रिमांड पर पेशी

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर दुर्ग न्यायालय में पेश किया जाएगा।

लगातार जारी है अभियान

दुर्ग पुलिस ने साफ किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच के दौरान जिन अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आएगी, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

इस पूरी कार्रवाई में थाना मोहन नगर पुलिस और एसीसीयू टीम की अहम भूमिका रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *