नंदिनी नगर पुलिस की कार्रवाई: मीना बाजार में लूडो से जुआ खिलाते जुआड़ी गिरफ्तार


दुर्ग । दुर्ग जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नंदिनी नगर पुलिस ने मीना बाजार, अहिवारा के पास लूडो से जुआ खिलाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति लूडो खेल में अंकों के सामने पैसों का दांव लगाकर जुआ खिला रहा है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय खूटे (35 वर्ष), निवासी गोडखामी, थाना लोरमी, जिला मुंगेली के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से नगदी 1500 रुपये जब्त किए गए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत अपराध दर्ज कर 26 सितंबर 2025 की रात 11:30 बजे गिरफ्तार किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *