प्रधानमंत्री मोदी का अमेरिका दौरा: ट्रंप से मुलाकात से पहले तुलसी गबार्ड से की मीटिंग, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के बाद अमेरिका पहुंचे, जहां उन्हें भारतीयों ने जोरदार स्वागत किया। वाशिंगटन डीसी में ब्लेयर हाउस में ठहरे पीएम मोदी ने अपने यूएस दौरे की शुरुआत नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड से मुलाकात के साथ की।

पीएम मोदी ने तुलसी गबार्ड से मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “तुलसी गबार्ड से मुलाकात हुई। उनके इस पद पर कायम होने के लिए उनको बधाई। भारत-अमेरिका की दोस्ती के कई पहलुओं पर चर्चा की।”

इसके बाद, पीएम मोदी ने वॉशिंगटन एयरपोर्ट की तस्वीरें शेयर कर कहा, “कुछ समय पहले ही वाशिंगटन डीसी पहुंचा हूं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने और भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं। हमारे देश अपने लोगों के लाभ और हमारे ग्रह के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।”

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप अपनी इस मीटिंग के दौरान कई अहम मुद्दों को लेकर चर्चा करेंगे, जिनमें शामिल हैं:

एफ-35 की डील: अमेरिका के साथ एफ-35 की डील पर चर्चा हो सकती है।

एच-1बी वीजा और ग्रीन कार्ड: दोनों देशों के बीच वीजा और ग्रीन कार्ड के मुद्दों पर चर्चा होगी।

व्यापार और आर्थिक सहयोग: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए चर्चा होगी।

सेमीकंडक्टर, डिजिटल अर्थव्यवस्था, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: दोनों देशों के बीच सेमीकंडक्टर, डिजिटल अर्थव्यवस्था, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए चर्चा होगी।

मेक इन इंडिया में निवेश: अमेरिकी कंपनियों को मेक इन इंडिया में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

अवैध प्रवासी का मुद्दा: दोनों देशों के बीच अवैध प्रवासी के मुद्दे पर चर्चा होगी।

रणनीतिक और रक्षा साझेदारी: भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक और रक्षा साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए चर्चा होगी।

एडवांस सैन्य तकनीक ट्रांसफर: अमेरिका से एडवांस सैन्य तकनीक के ट्रांसफर के लिए चर्चा होगी।

ड्रोन, मिसाइल तकनीक, जेट इंजन की आपूर्ति: अमेरिका से ड्रोन, मिसाइल तकनीक, और जेट इंजन की आपूर्ति के लिए चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *