
भिलाई । दिनांक 11.02.2025 को प्रार्थी थाना हाजिर आकर लिखित शिकायत किया कि बाल उघान नेहरू नगर में निर्माणाधीन भारत रत्न अटल स्मारक में ढलाई करने के पश्चात अज्ञात चोर द्वारा सरिया काटकर ले गया है। इस रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी एवं सक्रियता का परिचय देते हुए आरोपी गुलजार सिंह पिता सुखदेव सिंह उम्र 38 साल साकिन कोसानाला के पास सुपेला थाना सुपेला जिला दुर्ग को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से 18 नग लोहे का सरिया बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपी को आज दिनांक 12.02.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। आरोपी आदतन है एवं पूर्व में भी इस तरह की वारदात में जेल जा चुका है।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि राजेश सिंह, प्र.आर. जसपाल सिंह, आर. विवेक सिंह, आर. अजित सिंह एवं चालक आरक्षक बसंत मढरिया का विशेष योगदान रहा।