
कोरबा । कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका इलाके में एक दूध व्यवसायी पर जानलेवा हमला हुआ है। आरोपी हिमांशु यादव ने देसी कट्टे से फायर किया, लेकिन गोली निशाने से चूक गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हिमांशु यादव और दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी हिमांशु यादव ने घटना से पहले सोशल मीडिया पर पीड़ित व्यवसायी को जान से मारने की धमकी दी थी और हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल किया था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पीड़ित व्यवसायी कोरबा में डेयरी और होटल सप्लाई के लिए दूध बेचने का काम करता है। वह 8 फरवरी 2025 की शाम 6:30 बजे रवि डेयरी के पीछे स्थित फैक्ट्री में दूध देने गया था, जहां आरोपी ने उस पर हमला किया।
फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों का मकसद क्या था।