गांजा सप्लाई करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले पकड़े गए तस्करों की पूछताछ में हुआ था खुलासा

दुर्ग। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने गांजा सप्लाई करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम पहले गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों से पूछताछ के दौरान सामने आया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को कुम्हारी थाना क्षेत्र के कुकदा रोड स्थित सार्थक होम के सामने बिजली ट्रांसफार्मर के पास दो युवक गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था और उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया था।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गांजा दुर्ग के इंदिरा कॉलोनी, पोटिया रोड निवासी टिकनु नायक (48) से खरीदा था। घटना के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने लगातार तलाश के बाद 6 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा बिक्री से संबंधित 5 हजार रुपये नकद भी जब्त किए हैं। मामले में नारकोटिक ड्रग्स से जुड़े प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

One thought on “गांजा सप्लाई करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले पकड़े गए तस्करों की पूछताछ में हुआ था खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *