रायगढ़ नगर निगम चुनाव: सभी तैयारियां पूरी, सुरक्षा कड़ी, 4,500 अधिकारी-कर्मचारी तैनात

रायगढ़। जिले में आगामी नगरीय निकाय चुनाव की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए केआईटी कॉलेज को स्ट्रांग रूम बनाया गया है, जहां सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान दलों को रवाना किया गया। इस चुनाव के तहत रायगढ़ जिले में कुल 265 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जबकि नगर निगम क्षेत्र में 172 पोलिंग बूथ तैयार किए गए हैं। सोमवार सुबह सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव सामग्री का वितरण कर दिया गया, ताकि मतदान कर्मियों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए लगभग 4,500 अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिसमें 1,000 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *