
राजनांदगांव । राजनांदगांव में एक सहायक शिक्षक विष्णु शर्मा को महिला प्रधान पाठक से छेड़खानी करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई 30 जनवरी को तुमड़ीबोड़ थाने में दर्ज शिकायत के बाद हुई है। विष्णु शर्मा डोंगरगांव ब्लॉक के दीवानभेड़ी स्कूल में पदस्थ हैं और छग शिक्षक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं।
आरोप है कि विष्णु शर्मा ने महिला प्रधान पाठक को निलंबित करवा देने की धमकी भी दी थी। पीड़िता की शिकायत पर तुमड़ीबोड़ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है, लेकिन अब तक आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार नहीं किया गया है।