
कबीरधाम। कबीरधाम पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे पांचवें आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद अजमेरी खान (25 वर्ष) को 13 नवंबर को जिला पन्ना के पवई से पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर 2026 को थाना चिल्फी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो कारों से गांजा परिवहन करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 18.539 किलोग्राम गांजा, दो कार और चार मोबाइल फोन सहित कुल 22.53 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी।
विवेचना के दौरान पांचवें आरोपी मोहम्मद अजमेरी खान की संलिप्तता सामने आई थी। वह पुलिस चेकपोस्ट देखकर जंगल की ओर फरार हो गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और साइबर सेल की मदद से उसकी तलाश कर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पांचों ने ओडिशा के नुआपाड़ा से गांजा लाकर मध्यप्रदेश के पवई क्षेत्र में बेचने की योजना बनाई थी। आरोपी के कब्जे से नथिंग कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।
इस मामले में थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 22/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(बी) एवं 29 के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चिल्फी निरीक्षक बीरेंद्र वर्मा सहित चिल्फी पुलिस एवं साइबर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रोजनामचा न्यूज़ | सिर्फ सच और कुछ नहीं