BJYM कैंप मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, अमित कुमार बने अध्यक्ष

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) कैंप मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार ने की। प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के मार्गदर्शन एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के निर्देशन में नई टीम को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

नई कार्यकारिणी में सूर्या तिवारी, श्याम जायसवाल, बी. संतोष कुमार, रजत शाह, अंकुर पाण्डेय, अभिषेक भगत, रित्विक जैन एवं आकाश सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। संदीप यादव एवं परमजीत सिंह महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। वहीं सुनील कुमार को कोषाध्यक्ष, मोहित गहलोत को सोशल मीडिया प्रभारी और अभय मिश्रा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा आकाश पाण्डेय, सुमित साहू, मयूर टूमने, धीरज यादव एवं अंकित सारथी को मंत्री बनाया गया है। अन्य पदों पर भी युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी में विभिन्न युवाओं को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि युवा मोर्चा युवाओं को राष्ट्रसेवा और संगठन से जोड़ने का सशक्त मंच है। नई टीम पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करेगी और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

अंत में उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

रोजनामचा न्यूज़ | सिर्फ सच और कुछ नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *