पत्नी सहित 3 गिरफ्तार: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला उजागर


दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में मृतक की पत्नी, उसका भाई और मामा शामिल हैं, जिन्हें उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, गया नगर वार्ड क्रमांक 04 निवासी 30 वर्षीय विशाल गुप्ता ने 11 मार्च 2026 की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जांच के दौरान मृतक के मोबाइल से एक वीडियो मिला, जिसमें उसने अपनी पत्नी और उसके परिजनों पर लगातार मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। इसी प्रताड़ना से आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया।


मर्ग जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम बनाई और आरोपियों की तलाश में उत्तर प्रदेश रवाना हुई। साक्ष्यों के आधार पर 29 मार्च 2026 को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
📍 आरोपी
1 तनु उर्फ मोहनी गुप्ता (25 वर्ष), निवासी गया नगर दुर्ग (वर्तमान पता – मौहदा, जिला हमीरपुर, उत्तर प्रदेश)
2 शिवा गुप्ता (19 वर्ष), निवासी मौहदा, जिला हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
3 कृष्ण कुमार गुप्ता (50 वर्ष), निवासी सुमेरपुर पेलानी रोड, जिला हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
📦 जप्त सामग्री
एक मोबाइल फोन (घटना से संबंधित वीडियो साक्ष्य)
📍 घटना स्थल
गया नगर वार्ड क्रमांक 04, दुर्ग
🔎 घटना का कारण वैवाहिक विवाद और मानसिक प्रताड़ना
👏 पुलिस टीम की भूमिका इस कार्रवाई में उप निरीक्षक निर्मल सिंह ध्रुव, आरक्षक कमलेश देशमुख, विकास तिवारी और महिला आरक्षक लता रजक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
📢 पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि पारिवारिक विवाद या मानसिक तनाव की स्थिति में कानूनी सहायता लें और पुलिस को सूचना दें। आत्महत्या जैसे कदम से बचें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *