
दुर्ग। अंजोरा चौकी पुलिस ने अवैध जुआ/सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम बिरेझर से एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹2,550 नगद, 03 सट्टा पट्टी और एक पेन जप्त किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिरेझर गांव में एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को सट्टा खिलाते हुए पकड़ लिया।
इस मामले में अपराध क्रमांक 308/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
📍 आरोपी
कमलेश यादव (42 वर्ष), निवासी ग्राम बिरेझर, चौकी अंजोरा, जिला दुर्ग
📦 जप्त सामग्री
₹2,550 नगद
03 सट्टा पट्टी
01 पेन
📍 घटना स्थल
ग्राम बिरेझर, चौकी अंजोरा क्षेत्र, जिला दुर्ग
🔎 कार्रवाई का कारण अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से सट्टा संचालन
👏 सराहनीय भूमिका चौकी अंजोरा पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की। इस दौरान प्रधान आरक्षक सूरज पांडेय सहित स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।