दुल्लापुर बाजार मंडल में संपन्न हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान

सत्येन्द्र बडघरे कवर्धा – कबीरधाम भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले में चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत दुल्लापुर बाजार मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिले के 14 मंडलों में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक, वैचारिक एवं सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाना है।


कार्यक्रम के प्रभारी अनिल ठाकुर (पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा) रहे, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिवनंदन पांडे ने की। इस अवसर पर फलित साहू, महामंत्री स्वतंत्र साहू, महेश यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुखदेव धुर्वे, रोहित भास्कर, जल्लू साहू (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), राजकुमार यादव, संतोष साहू (मंडल उपाध्यक्ष), पुष्पा साहू, सोमन ठाकुर, तुलसी साहू, ममता धुर्वे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण महाअभियान के सप्तम सत्र में अनिल ठाकुर ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति अत्यंत विविधतापूर्ण है, जहाँ वर्ष के प्रत्येक माह में अलग-अलग पारंपरिक त्यौहार मनाए जाते हैं। ये त्यौहार न केवल धार्मिक आस्था के प्रतीक हैं, बल्कि प्रदेश की लोकजीवन, कृषि परंपरा और सामाजिक एकता को भी दर्शाते हैं।
उन्होंने हरेली, तीजा, पोला, छेरछेरा, नवाखाई, गौरा-गौरी जैसे प्रमुख पर्वों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये सभी त्यौहार छत्तीसगढ़ की पहचान हैं और इन्हें संरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के अंत में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को जमीनी स्तर पर लागू करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *