एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की बड़ी सफलता: 202 गुम मोबाइल बरामद, 60 लाख रुपये का माल लौटाया

दुर्ग । जिले में गुम हुए मोबाइल फोन के संबंध में थाना स्तर पर लगातार प्राप्त हो रहे आवेदनों के निराकरण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, जिला दुर्ग द्वारा विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत वर्ष 2023 से 2026 तक गुम हुए मोबाइल फोन से संबंधित आवेदनों का तकनीकी विश्लेषण कर खोजबीन की गई।


एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम द्वारा सतत प्रयास करते हुए दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा एवं रायपुर क्षेत्रों से विभिन्न कंपनियों के कुल 202 नग गुम मोबाइल फोन खोजकर बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 60 लाख रुपये है। बरामद मोबाइल फोन का विधिवत सत्यापन उपरांत संबंधित वास्तविक स्वामियों को वितरण किया जा रहा है। इस संपूर्ण कार्यवाही में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


इसी अवसर पर उपस्थित नागरिकों को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया गया तथा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की शपथ दिलाई गई। आमजन को सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *