
दुर्ग । दिनांक 06.03.2024 को प्रार्थी संतोष कुमार द्वारा थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनका एमआई कंपनी का मोबाइल फोन गुम हो गया था, जिसमें जियो एवं आइडिया कंपनी के सिम कार्ड लगे हुए थे। गुम मोबाइल फोन का दुरुपयोग करते हुए अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन-पे UPI के माध्यम से कुल 1,23,900 रुपये की राशि अन्य बैंक खाते में ट्रांसफर कर धोखाधड़ी की गई।
उक्त रिपोर्ट पर थाना छावनी में अपराध क्रमांक 90/2024 धारा 420, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान बैंक से प्राप्त जानकारी के आधार पर जिस खाते में धोखाधड़ी की राशि ट्रांसफर की गई थी, वह खाता सचिन किसपोट्टा, उम्र 32 वर्ष, निवासी जिला कैमूर (बिहार) के नाम से संचालित होना पाया गया।
प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम को बिहार रवाना किया गया, जहां से आरोपी को विधिवत हिरासत में लेकर दुर्ग लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
घटनास्थल :
थाना छावनी क्षेत्र, जिला दुर्ग
आरोपी का विवरण :
▪️ सचिन किसपोट्टा, उम्र 32 वर्ष, निवासी जिला कैमूर (बिहार)
जप्त सामग्री :
▪️ संबंधित बैंक खाते एवं डिजिटल लेन-देन से संबंधित दस्तावेज