घर में चोरी प्रकरण में बड़ा खुलासा: चोरी का माल खरीदने वाला ज्वेलर्स गिरफ्तार, हीरा-रत्न जड़ित आभूषण व नकदी जप्त

दुर्ग । थाना पद्मनाभपुर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 91/2026 धारा 331(4), 305(1) बीएनएस के तहत घर से सोने एवं हीरे के आभूषण चोरी के प्रकरण में पूर्व में घरेलू कामकाज करने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए आभूषण बरामद किए गए थे।


प्रकरण की विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि चोरी गए आभूषणों को एक ज्वेलर्स द्वारा खरीदा एवं छिपाया गया है। उक्त आधार पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्वेलर्स संचालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से चोरी से संबंधित हीरा-रत्न जड़ित आभूषण, नकद राशि एवं अन्य सामग्री बरामद कर विधिवत जप्त की गई है। प्रकरण में आरोपी ज्वेलर्स के विरुद्ध धारा 317(2) बीएनएस जोड़ी गई है। विवेचना जारी है।
आरोपियों का विवरण :
1 कविता देशलहरे, उम्र 36 वर्ष, निवासी स्टेशन मरोदा, थाना नेवई
2 रमेश सोनी, उम्र 53 वर्ष, निवासी स्टेशन मरोदा
(संचालक – गोविंद ज्वेलर्स, टंकी मरोदा)
जप्त सामग्री :
▪️ हीरा-रत्न जड़ित दो नग अंगूठी
▪️ हीरा-रत्न जड़ित एक नग कान का टॉप
▪️ एक नग रूबी रत्न
▪️ नकद राशि ₹47,000/-
▪️ पूर्व में जप्त सोने-हीरे के अन्य आभूषण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *