भिलाई नगर में सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई




दुर्ग । भिलाई नगर क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले एक व्यक्ति को दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी आम सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में भय का माहौल बना रहा था।
संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 30.01.2026 को थाना भिलाई नगर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर-06 ई-मार्केट, बीएसपी अस्पताल गेट के सामने एक व्यक्ति धारदार हथियार लहराकर आम नागरिकों को डराने का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजकिशोर राम उर्फ बबुआ बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार तलवार एवं एक अन्य धारदार हथियार बरामद किए गए।
उक्त कृत्य को गंभीर अपराध मानते हुए आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 65/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
घटनास्थल :
सेक्टर-06 ई-मार्केट, बीएसपी अस्पताल गेट के सामने, भिलाई नगर
आरोपी :
राजकिशोर राम उर्फ बबुआ, निवासी सेक्टर-06 तेलगू पारा, भिलाई नगर
जप्त सामग्री :
▪️ एक धारदार तलवार
▪️ एक अन्य धारदार हथियार
सराहनीय भूमिका :
इस कार्रवाई में थाना भिलाई नगर पुलिस स्टाफ की तत्परता एवं सतर्कता सराहनीय रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सूचना तुरंत पुलिस को दें। सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन कानूनन अपराध है, जिस पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *