
रायपुर । राजधानी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां निलंबित टीआई राकेश चौबे ने नशे में धुत होकर DSP निलेश द्विवेदी के साथ गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज की गई है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
इससे पहले, 24 मार्च 2023 को देवेंद्र नगर सेक्टर-3 स्थित गर्ल्स हॉस्टल में तत्कालीन ट्रैफिक टीआई राकेश चौबे ने हॉस्टल के अंदर घुसकर संचालिका के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की थी। शिकायत में बताया गया कि इंस्पेक्टर ने महिला से जबरदस्ती करने की भी कोशिश की गई थी। मना करने पर इंस्पेक्टर ने शराब के नशे में महिला की पिटाई कर दी थी। पूरी घटना हॉस्टल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। फुटेज सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था, जिसके बाद इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया था।
कोर्ट में पहुंचे मामले की सुनवाई करते हुए एट्रोसिटी के स्पेशल जज पंकज कुमार सिन्हा ने इंस्पेक्टर राकेश कुमार चौबे को दो साल की सजा सुनाई थी।