
विस्तार
गोविंदा चौहान
भिलाई: दुर्ग पुलिस ने अंतराज्जीय गांजा तस्करी का किया भाण्डा फोड किया है। खुर्सीपार थाना अंतर्गत गांजा तस्करी करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 45.145 किग्रा जप्त किया है। उसकी ब्लैक मार्केट में कीमत लगभग 4.5 लाख रूपए आंकी गई है। इसके आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो कार और एक बाइक जुमला कीमती 17.5 लाख रूपए को गवाहों के समक्ष जप्त किया। पकड़े गए आरोपियों में खुर्सीपार की पुरानी महिला तस्कर भी शामिल है।

मामले का खुलासा करते हुए दुर्ग आईजी राम गोपाल गर्ग एवं एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि गांजा का फार्वड लिंक एवं बैकवर्ड लिंक स्थापित कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा गांजा तस्करी का वित्तीय जाॅच करते हुए आरोपियो के बैंक एकाउन्ट को होल्ड करवाया जा रहा है। राष्ट्रीय एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एवं राज्य स्तरीय विशेष टीम के सहयोग से कार्रवाई की गई है। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर गणेश मंदिर के पास बालाजी नगर खुर्सीपार पहुच कर रेड कारवाई किए मौके पर उपस्थित महिला एवं पुरूष से पुछताछ करने पर अपना जी. सरोजनी और पिन्तू कुमार साहनी मिले. चेक करने जी. सरोजनी के अपने मकान के अंदर कब्जे में रखे चार काला कलर का जिसमें पृथक पृथक अखबार के कागज के पुडिया मे लपेटा हुआ गांजा मादक द्रव्य पदार्थ क्रमशः 08 किलो 525 ग्राम एवं 09 किलो 80 ग्राम , 08 किलो 530 ग्राम , 06 किलो 010 ग्राम गांजा जैसा मादक द्रव्य पदार्थ एवं पिन्तू कुमार साहनी से 03 नग मोबाईल फोन एवं वही पर रखे एक पीला काला नीला सफेद रंग का प्लास्टिक बोरी में अखबार के कागज के पुडिया मे लपेटा हुआ गांजा मादक द्रव्य पदार्थ कुल 05 किलो 830 ग्राम एवं एक बाइक बरामद की।
एक ट्रिप के 6 लाख रुपए का भुगतान करते थे आरोपी
पिन्तू कुमार साहनी से बारिकी से पूछताछ करने पर बताया कि वह उडिसा के किसी व्यक्ति से गांजा खरीदता है एक ट्रीप का 6 लाख रूपया देना बताया एबी. साहनी एवं अजय साहनी के द्वारा अपने डिक्की में रखे गांजा को निकाल कर देने पर एक आशिकी पान मसाला झोले में जिसमें एबी. साहनी व अजय साहनी झोले से 3.370 किग्रा गांजा एवं एवं फाक्स वेगन कार (सीजी 04 एचसी 2080) वहीं, अजय प्रसाद के पास पुलिस ने3 किलो 380 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।