छात्रावास में NSUI कार्यकर्ताओं द्वारा गुंडागर्दी: ABVP ने जताई कड़ी आपत्ति

रायपुर । रायपुर के साइंस कॉलेज स्थित मेजर गोरे छात्रावास में NSUI के जिला सचिव राहुल महाजन और उनके साथियों द्वारा छात्रों के साथ मारपीट और अभद्र गालियां देने की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर ABVP ने कड़ी आपत्ति जताई है और कांग्रेस नेतृत्व से राहुल महाजन जैसे असामाजिक तत्वों को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है।

घटना के अनुसार, रात्रि 2:30 बजे NSUI के जिला सचिव राहुल महाजन और उनके साथी नशे की हालत में छात्रावास में जबरन घुसकर छात्रों के साथ मारपीट की और अभद्र गालियां दीं। इस घटना से आक्रोशित लगभग 80-90 छात्र रात 4:00 बजे सरस्वती नगर थाने का घेराव करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।

ABVP रायपुर महानगर मंत्री प्रथम राव फुटाने ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि NSUI और कांग्रेस का गिरता स्तर इस बात से जाहिर होता है कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ऐसे व्यक्ति के समर्थन में थाने में बैठते हैं, जो आधी रात को नशे में धुत होकर छात्रावास में गुंडागर्दी करता है और छात्रों से मारपीट करता है।

प्रथम राव फुटाने ने कांग्रेस नेतृत्व से राहुल महाजन जैसे असामाजिक तत्वों को तत्काल पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है और प्रशासन से भी इस घटना की गंभीरता से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *