रायपुर में लॉ स्टूडेंट से पुलिस जवान द्वारा कार में दुष्कर्म

रायपुर । रायपुर में एक लॉ की स्टूडेंट के साथ पुलिस जवान द्वारा कार में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पुलिस जवान ने नशीला पदार्थ पिलाकर अपनी कार में युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है और आरोपी पुलिस आरक्षक को हिरासत में ले लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी जवान पुलिस अकेडमी चंद्रखूरी में पदस्थ है। यह मामला माना थाना क्षेत्र का है और पूरे मामले की जांच में माना पुलिस जुटी हुई है।

इस मामले को लेकर कांग्रेस राज्य सरकार पर लगातार बढ़ते अपराधों को लेकर घेर रही है, जबकि राज्य सरकार प्रदेश में अपराधों में कमी आने की बात कह रही है। सत्ता पक्ष और विपक्ष प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों को लेकर आमने सामने हैं।

पुलिस ने आरोपी पुलिस आरक्षक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *