
रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन, गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में दो आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है।
हिमांशु गुप्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी
हिमांशु गुप्ता को महानिदेशक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं के पद पर पदस्थ किया गया है। इस जिम्मेदारी के साथ ही उन्हें राज्य की जेलों में सुधारात्मक कार्यों को लागू करने की बड़ी चुनौती मिली है।
राजेश कुमार मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी
राजेश कुमार मिश्रा को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ तथा संचालक, राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। इस जिम्मेदारी के साथ ही उन्हें पुलिस मुख्यालय में विशेष कार्यों को संभालने के साथ ही राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला को संचालित करने की जिम्मेदारी मिली है।